Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में काम कर रही महिला की गला रेतकर हत्या:खाना लेकर पहुंचे बच्चों ने देखा मां का शव, गर्दन पर गहरे घाव

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार दोपहर शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमृता में हुई। 45 वर्षीय महिला अपने खेत में काम कर रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। मृतका की पहचान श्री देवी (45 वर्ष), पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि श्री देवी सुबह करीब 8 बजे अपने दो बच्चों के साथ पारिवारिक खेत में प्याज की पौध लगाने गई थीं। दोपहर लगभग 12:45 बजे जब बच्चे घर से खाना लेकर खेत पहुंचे, तो उन्हें अपनी मां वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद बच्चों ने पास के ही एक गेहूं के खेत में श्री देवी का लहूलुहान शव बरामद किया। महिला की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, स्थानीय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। एसपी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने घटना के खुलासे के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों का नेतृत्व एडिशनल एसपी और एएसपी शाहबाद कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत:आधार कार्ड से हुई पहचान, पत्नी को लेने जा रहा था
    Next Article
    अधिवक्ता फारूक हत्याकांड में वकीलों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:रामपुर में इंस्पेक्टर हटाने, अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment