Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पर वकीलों का प्रदर्शन:बाराबंकी में अधिवक्ताओं ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, कहा- आरोपियों की गिरफ्तारी हो

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अधिवक्ता मो. सुएब किदवाई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे के भीतर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच सुएब किदवाई अपनी बलेनो कार से कहीं जा रहे थे। असेनी मोड़ पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा धंसीं, जिससे सुएब किदवाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने तत्काल आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय से मिला और घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 फरवरी को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस सनसनीखेज वारदात से अधिवक्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें ढकीं:शिवरात्रि के लिए पुलिस ने प्लास्टिक कवर लगवाए, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
    Next Article
    श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 1 लाख का लगाया जुर्माना, पैरोकार के पैरवी पर सुनाया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment