Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें ढकीं:शिवरात्रि के लिए पुलिस ने प्लास्टिक कवर लगवाए, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी मीट की दुकानों को तिरपाल (पन्नियों) से ढकवा दिया है। यह कदम शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर जाने वाले शिव भक्त कांवड़िए मुजफ्फरनगर जिले से होकर गुजरते हैं। इसी कारण नगर में कांवड़ मार्ग पर स्थित मीट की दुकानों को ढका गया है, ताकि खुले में मांस दिखने से कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। एक होटल में काम करने वाले मोहम्मद दानिश ने बताया कि उनके होटल में भी पर्दे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद यह है कि हम मांस-मछली बेचते हैं और शिवरात्रि नजदीक है, कांवड़ यात्रा भी चल रही है। इसकी वजह से पर्दा किया गया है, ताकि हमारा काम भी न रुके और दूसरों का त्योहार भी बना रहे।" दानिश ने यह भी बताया कि उन्हें प्रशासन से पर्दे लगाकर काम करने की हिदायत मिली थी, जिसका पालन करते हुए उन्होंने ये पर्दे लगाए हैं। इस संबंध में सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी दी कि जिन मीट की दुकानों पर खुले में मांस बेचा जा रहा था और प्रदर्शित किया जा रहा था, उन्हें ढका गया है। साथ ही, उनके स्टॉल को पीछे की ओर स्थानांतरित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में संजीवनी महिला संस्था की मासिक सभा:वार्षिक चुनाव संपन्न, ‘रिश्तों की महक’ से सजा कार्यक्रम
    Next Article
    अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पर वकीलों का प्रदर्शन:बाराबंकी में अधिवक्ताओं ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, कहा- आरोपियों की गिरफ्तारी हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment