Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता को हथकड़ी में पेश करने पर वकीलों का विरोध:जौनपुर कोर्ट में आशीष हत्याकांड के आरोपी को लाने पर हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में आशीष चौहान हत्याकांड के आरोपी अधिवक्ता बाबूराम चौहान को पुलिस द्वारा हथकड़ी में कोर्ट में पेश करने पर अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से बात की। पुलिस अधीक्षक ने हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, जलालपुर थानाध्यक्ष को विवेचना से हटाकर उनके विरुद्ध जांच कराने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ता की जब्त मोबाइल और वाहन वापस करने के लिए सीओ को भी निर्देश दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बार के पदाधिकारियों ने बाद में पुलिस अधीक्षक से मिलकर विस्तृत वार्ता भी की। यह मामला आशीष हत्याकांड से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2024 को जलालपुर के संघईपुर गांव में अधिवक्ता बाबूराम चौहान के बेटे रोहित चौहान की आशीष उर्फ चिथरू चौहान ने चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। रोहित उस समय मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी मामले में आरोपी आशीष 28 अगस्त 2025 को जेल से बाहर आया था। चर्चा थी कि जेल से निकलने के बाद आशीष ने रोहित के घर के पास जाकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे रोहित के परिजनों में प्रतिशोध की भावना भड़क गई थी। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते 25 मार्च को जलालपुर के सिरकोनी में बदमाशों ने आशीष का दिनदहाड़े पीछा कर बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश आशीष के शव को लगभग 1 किलोमीटर दूर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। इसी आशीष हत्याकांड में अधिवक्ता बाबूराम चौहान को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में जमीनी विवाद, महिलाओं से मारपीट का VIDEO:नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    Next Article
    देवरिया स्टेशन पर दिव्यांग युवक की पिटाई:वीडियो सामने आया, जीआरपी पुलिसकर्मी पर भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment