Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में जमीनी विवाद, महिलाओं से मारपीट का VIDEO:नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिनदहाड़े महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। गांव निवासी बुजुर्ग महिला राम देई ने बताया कि उनके पति शिव रत्न की मृत्यु हो चुकी है। बीते बुधवार को गांव के कुछ लोग उनकी आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने उन्हें और उनके घर की अन्य महिलाओं को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी उपलब्ध है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पुलिस ने विपक्षी की शिकायत पर उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दो महिलाओं को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कथित एकतरफा कार्रवाई को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं थाने का घेराव करने पहुंचीं। राम देई ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी गर्भवती नातिन शर्मा कुमारी, जो मेहमान बनकर आई थी, उसे भी विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आई पड़ोसी महिला शर्मा देवी को भी गंभीर रूप से चोटें आईं। इस मारपीट में राम देई सहित कुल पांच महिलाएं घायल हुई हैं। वहीं, इस मामले में विपक्षी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बीते बुधवार को राम देई की बेटी सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने उनके भतीजे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। जब उन्होंने और उनके बेटे ने बचाने का प्रयास किया, तो उन्हें भी पीटा गया। सर्वेश कुमार मिश्रा के अनुसार, विवादित जमीन उन्होंने खरीदी थी। उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बुजुर्ग महिला की तहरीर पर वीडियो में मारपीट करते दिख रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी सिंगाही दिलीप कुमार चौबे से जब उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की लापरवाही से हेड-कांस्टेबल की मौत:पुलिस-डॉक्टरों के बीच तीखी नोक-झोंक का वीडियो, ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप
    Next Article
    अधिवक्ता को हथकड़ी में पेश करने पर वकीलों का विरोध:जौनपुर कोर्ट में आशीष हत्याकांड के आरोपी को लाने पर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment