Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों ने ज्ञापन सौंपा:अम्बेडकरनगर में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग, पुलिस पर भड़के वकील

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यह घटना रविवार को महरुआ थाना क्षेत्र के भीटी रोड स्थित तरसावां मोड़ के पास हुई थी। अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उन्हें जबरन एक स्कॉर्पियो वाहन में लाद लिया गया और बेरहमी से पिटाई की गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, हमलावरों ने उनकी पिटाई करने के साथ-साथ उनका मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी और सोने की चेन भी छीन ली। घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। आसपास के लोगों की सूचना पर अधिवक्ता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में हमलावरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग दोहराई। अधिवक्ताओं ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और उसके खिलाफ नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एआई से सॉल्व होंगी किसानों की समस्याएं:कानपुर में किसान सारथी एप पर तैयार किया जा रहा शिकायतों का बैंक
    Next Article
    वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे सरकारी स्कूल के बच्चे:मिट्टियों का रहस्य जाना और सीखी आधुनिक खेती; 100 मेधावियों ने किया CSA का भ्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment