Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM पर लोहे की प्लेट से करते थे धोखाधड़ी:भेलूपुर पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, फतेहपुर से आकर वाराणसी में कर रहे थे चोरी

    12 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने ATM में लोहे की प्लेट लगाकर धोखाधड़ी कर रुपयों की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग एटीएम में कैश निकलने की जगह पर लोहे की प्लेट लगाकर कैश को बाहर निकलने से रोक देता है। जब व्यक्ति परेशान होकर चला जाता है तो ये आसानी से उस कैश को प्लेट हटाकर निकाल लेते हैं। पकडे गये सभी आरपी फतेहपुर के रहने वाले हैं। वो काफी दिनों से वाराणसी में सक्रीय थे। SBI ATM में दिखे थे संदिग्ध एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया - हिताची कंपनी के चैनल एग्जीक्यूटिव सत्येंद्र शर्मा ने भेलूपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया थी। उनकी कंपनी SBI बैंक के एटीएम का संचालन और रख-रखाव करती है। 23 जुलाई की रात ककरमत्ता इलाके में स्थित SBI ATM में कुछ संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए थे। इसी एटीएम से पैसे फंसने की शिकायत आयी थी लेकिन पैसे फंसने की जगह निकाले गए थे। सीसीटीवी फुटेज की आधार पर हुई गिरफ्तारी एडीसीपी काशी ने बताया - पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी के आधार पर बीएचयू कलोनी बैजनत्था बिरदोपुर से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें सभी 18 से 24 साल की उम्र के हैं। पकड़े गए अभियुक्त हिमांशु सिंह, आदर्श कुमार, सचिन कुमार, अभय राजपूत, राजकुमार और प्रिंस कुमार सभी फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं। इनके पास से 39 हजार 800 रुपए भी बरामद हुए हैं। लोहे की प्लेट से करते थे धोखाधड़ी पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त आदर्श कुमार ने बताया - हम लोहे की प्लेट पैसा निकलने की जगह पर ATM में लगा देते थे और उसके आगे मोटा कागज़ लगाकर टेप चिपका देते थे। जिससे पैसा बहार की तरफ नहीं गिरता था और प्लेट पर आकर रुक जाता था। व्यक्ति परेशान होकर जब चला जाता था । तो हम प्लेट निकाल लेते थे। जिसके साथ पैसा भी बाहर आ जाता था। हम रात में सुनसान इलाके में बने एटीएम में यह कार्य करते थे। पकड़े गए चोरों के पास से 4 लोहे की प्लेटे, 1 सफेद टेप, 1 काले रंग का मोटा कागज बरामद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के एएसपी आतिश कुमार सिंह का कमाल:यूपी पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज
    Next Article
    कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार 3 अस्थायी थाने:शामली में सुरक्षा को 20 चौकियां, 29 जुलाई से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment