Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार 3 अस्थायी थाने:शामली में सुरक्षा को 20 चौकियां, 29 जुलाई से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

    11 hours ago

    1

    0

    शामली में सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार पहली बार कांवड़ मार्ग पर तीन अस्थायी थाने स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 20 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। 29 जुलाई की रात 12 बजे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित शुक्ला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को सात सुपर जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन की जिम्मेदारी एक-एक क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी गई है। तीन अस्थायी थानों की जिम्मेदारी तय 29 जुलाई से भारी वाहनों का डायवर्जन एएसपी ने बताया कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 29 जुलाई की रात 12 बजे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू होगा। वहीं 4 अगस्त की रात 12 बजे से हल्के वाहनों का डायवर्जन प्रभावी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सामान्य वाहनों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा, लेकिन कांवड़ वाहनों को इस मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक अतिरिक्त एएसपी, तीन सीओ, 10 निरीक्षक, 10 उपनिरीक्षक, पांच ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 25 ट्रैफिक सिपाही, दो कंपनी पीएसी और एक प्लाटून फ्लड पीएसी शामिल है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल 27 जुलाई की शाम तक जिले में पहुंच जाएगा। सभी अधिकारी और जवान 29 जुलाई से अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात होकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ATM पर लोहे की प्लेट से करते थे धोखाधड़ी:भेलूपुर पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, फतेहपुर से आकर वाराणसी में कर रहे थे चोरी
    Next Article
    फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सजने लगीं कांवड़ियों की दुकानें:30 जुलाई से शुरू होगा सावन, एक महीने तक रहेगा श्रद्धालुओं का मेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment