Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATS के हत्थे चढ़े 4 आरोपी 5 दिन की रिमांड:आतंकी साजिश नेटवर्क के बड़े खुलासे की उम्मीद; शनिवार से शुरु होगी पूछताछ

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल के चारों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यूपी ATS अब उनसे पाकिस्तानी हैंडलर्स और आतंकी नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी। एटीएस कमांडो की कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों शाकिब, विकास गहलावत, लोकेश उर्फ पपला पंडित और अरबाब को लखनऊ की विशेष अदालत में पेश किया गया। एटीएस ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 5 दिन के लिए एटीएस को सौंप दिया। लखनऊ समेत कई शहरों में धमाकों की साजिश प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे शहरों में रेलवे संपत्ति, प्रतिष्ठित संस्थानों और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों की रेकी की थी। एटीएस अब इन सभी स्थानों की पुष्टि और संभावित खतरे का आकलन कर रही है। छोटे हमलों के जरिए बड़ी साजिश का ट्रायल जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने पहले छोटे स्तर की आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर अपने हैंडलर्स को ‘ट्रायल’ दिखाया था। इन घटनाओं के वीडियो भेजकर उन्हें भुगतान भी प्राप्त हुआ, जिससे उनके हौसले और बढ़े। मामले के खुलासे के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। बरामद सामान से मिल सकते हैं अहम सुराग गिरफ्तार आरोपियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, 7 स्मार्टफोन और कई आपत्तिजनक पंपलेट बरामद हुए हैं। एटीएस इन डिजिटल डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच कर रही है, जिससे चैट, ट्रांजैक्शन और विदेशी संपर्कों से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन खंगालने पर फोकस एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सबसे बड़ा फोकस आरोपियों के पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े नेटवर्क को समझना होगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि किन-किन माध्यमों से संपर्क किया जा रहा था और किन स्थानों को टारगेट बनाया गया था। ………………………….. संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:सरगना मेरठ का नाई; दावा- पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंड-बाजे के साथ बेटी को वापस घर ले आए पिता:रिटायर्ड जज पिता ने कहा- मेरी बेटी कोई सामान नहीं, 'I Love My Daughter' लिखी टी-शर्ट पहनी
    Next Article
    मेरठ सीट पर विधायक रफीक अंसारी या कोई और मजबूत:भाजपा से कमलदत्त, सुनील भराला या धर्मेंद्र भारद्वाज पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment