Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    17 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के खिलाफ कथित कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि वर्तमान भाजपा सरकार सही सुझावों को दबाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी हठधर्मिता के कारण शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर पुलिस द्वारा शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया। साथ ही उनके साथ आए बटुकों की चोटी खींचकर अपमानित करने तथा थाने ले जाकर प्रताड़ित करने की भी बात कही। प्रदर्शन के दौरान यह भी बताया गया कि शंकराचार्य, उनके शिष्य स्वामी मुक्यानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी संतकबीरनगर ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए कहा कि ये अनुच्छेद धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संप्रदायों को अपने मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, परिस्थितियों एवं संभावित प्रेरक तत्वों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि शंकराचार्य और उनके साथियों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील कुमार पाण्डेय, अरुण पांडे, शांति देवी, मोइन अंसारी, अजय सिंह, बिट्टू, सुग्रीव पासवान, हीरालाल, श्यामलाल, प्रदुम्न कुमार, उदयराज चौधरी, दुर्गेश पाठक, जमुना प्रसाद, जमशेद अख्तर, प्रेमनाथ मौर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बाइक सवार ने मासूम को रौंदा, मौत:ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ा, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
    Next Article
    बसपा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर:बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment