Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tokyo से Yogi Adityanath का सपा पर बड़ा हमला, बोले- डकैती के आदी लोगों ने UP को अंधेरे में रखा

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि 2017 से पहले राज्य को जानबूझकर “अंधकार में रखा गया” था। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और निवेश के माहौल में सुधार कर प्रदेश को एक नयी प्रदान की है। सरकारी बयान के अनुसार, योगी ने यह टिप्पणी जापान दौरे के दौरान तोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में न तो बेहतर सड़कें थीं और न ही नियमित बिजली आपूर्ति। योगी ने अखिलेश यादव की पूर्ववर्ती सरकार पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए कहा, “जो लोग अंधेरे में काम करने के आदी थे, उन्हें उजाला पसंद नहीं आया। जब प्रवृत्ति डकैती की हो तो राज्य को भी अंधेरे में रखा जाता है।” उन्होंने कहा, “क्या डकैती दिन के उजाले में हो सकती है? अगर प्रवृत्ति डकैती की है तो वह अंधेरे में ही होगी। हमने तय किया कि अगर उत्तर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो उसे उजाले में लाना होगा। हम सूर्य की संतान हैं और हमें सूर्य का प्रकाश चाहिए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान कर्फ्यू, दंगों और बिजली संकट से होती थी, जबकि अब यह त्योहारों और विकास के लिए जाना जाता है। योगी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश दंगों और कर्फ्यू के लिए नहीं, बल्कि दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश के लिए जाना जाता है।” उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने कनेक्टिविटी बेहतर की है, बिजली आपूर्ति सुधारी है और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दुनिया भर के निवेशक सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन, लॉजिस्टिक्स पार्क और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं जो पहले “अकल्पनीय” था। सांस्कृतिक पहलों का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली और मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव जैसे भव्य आयोजन राज्य में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और एक वर्ष में 156 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए, जो राज्य में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाता है। होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने जापान में बसे भारतीय समुदाय से दोनों देशों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “दुनिया में जहां भी भारतीय मूल के लोगों को कठिनाई होती है, भारत उनके साथ खड़ा रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VIROSH के संगीत में दिखी पूरी लव स्टोरी, रश्मिका-विजय की पहली रोमांटिक झलक आई सामने, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल
    Next Article
    PM Modi World Record | डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह बने पीएम मोदी, Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर वाले दुनिया के पहले नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment