Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने वाले पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा:48 घंटे पहले शिकायत की गई, अतीक की तरह मारने की मिली थी धमकी

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ एवं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को धमकी मिलने के मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। गुरुवार को तहरीर देने के बावजूद अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है, जिस पर पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाया गया है। शंकराचार्य की ओर से उनके प्रतिनिधि परमात्मानंद ने भेलूपुर थाने में शिकायत दी थी। शुक्रवार को भी मामला दर्ज नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शंकराचार्य जैसे व्यक्तित्व को धमकी मिलना करोड़ों अनुयायियों की आस्था और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुनौती है। कार्रवाई न हुई तो घेराव की चेतावनी परमात्मानंद ने कहा कि पुलिस की शिथिलता से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा और न्यायालय की शरण ली जाएगी। वहीं, शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि छानबीन की जा रही है। 1 अप्रैल को आया था धमकी भरा मैसेज जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भी भेजे गए। बुधवार को ज्योतिष्पीठ की ओर से ये ऑडियो जारी कर जांच की मांग की गई। बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” प्रस्तावित है, जिसमें वे गायों की सुरक्षा और गोधाम निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया? शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्र पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर:बस्ती में सुबह स्कूल जाते समय किया वार, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    CCSU की फेयरवेल पार्टी में छात्रा पर हमला:एंट्री को लेकर दो छात्राओं में लड़ाई, बाद में माफी पर हुआ समझौता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment