Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद ने किया 'धर्मयुद्ध' का शंखनाद:आज काशी से लखनऊ रवाना होंगे; कहा-CM के पास समय है, गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर धर्म युद्ध नाम से आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया है। साथ ही वह सनातन की रक्षा के लिए भी यह आंदोलन कर रहे हैं। धर्म युद्ध के रूप में यह आंदोलन शुक्रवार से शुरू हो गया। आज शनिवार को शंकराचार्य काशी में हनुमान चालीसा का पाठ कर लखनऊ के लिए निकलेंगे। 11 मार्च को लखनऊ में “गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” सभा करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को शंकराचार्य ने कहा- सीएम योगी के पास 5 दिन का समय बचा है। वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उनके ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है। 11 मार्च को लखनऊ में हम सभी साधु संतों के सामने अपने फैसले सुनाएंगे। उन लोगों का चेहरा भी सामने लाएंगे, जो लोग हमारे इस अभियान में साथ हैं। रास्ते में हमें जहां रोका जाएगा, हम कानून का पूरा साथ देंगे। उम्मीद है कि ये धर्म की यात्रा है, इसमें कोई बाधा नहीं आएगी। अपने निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार ही लखनऊ के लिए बढ़ेंगे। हम अपने मार्ग पर निकलेंगे और जो भी निर्णय लेना होगा, वह अपने धर्म और परंपरा के अनुसार लेंगे। प्रशासन को जो करना है वह करे, लेकिन अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे। अब पढ़िए शंकराचार्य ने क्या कहा... सवाल:काशी में क्या संकल्प लिया? जवाब: हमने काशी के शंकराचार्य घाट पर माता गंगा की पूजा-अर्चना करके ब्राह्मण प्रतिपालक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई है। शिवाजी महाराज का इतिहास गौ माता की रक्षा से जुड़ा हुआ है। बचपन में ही उन्होंने गौ माता को कसाई से बचाने के लिए संघर्ष किया था। इससे यह संदेश मिलता है कि सच्चा हिंदू किसी भी परिस्थिति में गौ हत्या को सहन नहीं कर सकता। सवाल: इस कार्यक्रम के बाद आपकी आगे की क्या योजना है? जवाब: शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के बाद कल प्रातः हम लोग धर्मयुद्ध के लिए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां जाकर गौ माता की रक्षा के लिए अपनी बात रखेंगे। सवाल: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि परमिशन देना मेरा काम नहीं? जवाब: अनुमति देना प्रशासन का काम है और यह स्थानीय प्रशासन और लोकल बॉडी के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि यह उनका काम नहीं है। ठीक है। सवाल:लेकिन पहले वे आपके स्वागत की बात कर रहे थे, अब अनुमति की बात क्यों नहीं उठ रही है? जवाब :हमने 21 फरवरी को ही अनुमति के लिए आवेदन कर दिया था और वह अभी ऑनलाइन प्रक्रिया में दिख रहा है। हम मानते हैं कि समय आने पर अनुमति मिल जाएगी। जब उन्होंने काशी में कहा था कि हम स्वागत करेंगे, तो स्वागत बिना अनुमति के कैसे हो सकता है? स्वागत का मतलब दरवाजे खोलना होता है, बैरियर हटाना होता है। सवाल: अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो क्या करेंगे? जवाब: अभी हम लोग प्रस्थान कर रहे हैं। क्या होगा, क्या नहीं होगा, यह मौके के अनुसार तय किया जाएगा। हम अभी से नकारात्मक कल्पना नहीं करते हैं। हमें उम्मीद है कि हम वहां पहुंचकर अपनी बात रख पाएंगे। सवाल: इस आंदोलन में आपको किन संतों या राजनीतिक नेताओं का समर्थन मिल रहा है? जवाब: जो व्यक्ति वहां आकर खड़ा होगा, वही हमारा समर्थक माना जाएगा। जो अपनी मजबूरी बताएगा, उसे भी समझा जाएगा। लेकिन जो नहीं आएगा, उसे आंदोलन का हिस्सा कैसे माना जा सकता है। सवाल: कहा जा रहा है कि गौ-रक्षा के मुद्दे पर चारों पीठ के शंकराचार्य एक साथ दिखाई देंगे? जवाब: बिल्कुल। यह आंदोलन चारों पीठ के शंकराचार्यों के आशीर्वाद से चल रहा है। फिलहाल इसे गोपाल मणि जी आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन समय आने पर चारों शंकराचार्य एक साथ दिखाई देंगे। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में भी उनका आना संभव है। सवाल: काशी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्हें आमंत्रण नहीं मिला, इस पर क्या कहेंगे? जवाब: अगर हमारी बेटी का विवाह होता तो हम निमंत्रण भेजते। यह गौ माता की रक्षा का विषय है। इसके लिए किसी को निमंत्रण देने की जरूरत नहीं होती। जिसे गौ माता की रक्षा की चिंता होगी, वह स्वयं आ जाएगा। हमें विश्वास है कि वे भी आएंगे। आप लोगों के माध्यम से आमंत्रित कर रहे हैं। शंकराचार्य के जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल का लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले
    Next Article
    अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी:15 मिनट की दूरी पर राम मंदिर; बिग-बी की यहां तीसरी बड़ी संपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment