Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद पर स्वामी अवधेशानंद, सुप्रीम कोर्ट नहीं मानता शंकराचार्य:'धर्म युद्ध' पर कहा- देश में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को आध्यात्मिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वामी अवधेशानंद गिरि ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्व समझाया। कार्यक्रम का विषय "चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का स्वर" था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में स्वामी अवधेशानंद गिरि ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा लखनऊ में आयोजित 'धर्म युद्ध' पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य माने जाने के सवाल पर स्वामी अवधेशानंद ने स्पष्ट किया कि इस विषय में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया भी उन्हें शंकराचार्य नहीं मानता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में संवाद और विचार व्यक्त करने की परंपरा पर जोर दिया। स्वामी अवधेशानंद ने साध्वी प्राची के अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर दिए गए बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसे न केवल भारत बल्कि विश्व के अनेक विचारकों ने पढ़ा और समझा है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि ने समय के सही प्रबंधन को सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपने समय का सदुपयोग करना सीख लेते हैं, वे निश्चित रूप से सफल होते हैं। उन्होंने छात्रों को पर्याप्त नींद लेने, अच्छी संगति में रहने और सफल व्यक्तियों की जीवनियां पढ़कर प्रेरणा लेने की भी सलाह दी। जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण आवश्यक है। इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से प्रश्न पूछे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में होली पर हंगामा, छेड़खानी के बाद मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडों से पीटा, घर पर पथराव, पुलिस बोली- चार पर दर्ज है FIR
    Next Article
    धरने के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:आवास विकास के कार्यालय पर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी विरोध कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment