Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजैनी में होली पर हंगामा, छेड़खानी के बाद मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडों से पीटा, घर पर पथराव, पुलिस बोली- चार पर दर्ज है FIR

    11 hours ago

    1

    0

    गुजैनी थानाक्षेत्र में होली के दिन कैफे संचालिका के साथ छेड़खानी के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें छेड़खानी से नाराज इलाकाई लोग आरोपी युवकों को लाठी–डंडे से पीटते और पथराव करते दिख रहे है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि 4 मार्च को कैफे संचालिका ने नशे में धुत युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा किया था। जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले देखिए दो तस्वीरें… महिला ने नशे में धुत होकर लगाया था छेड़खानी का आरोप 4 मार्च को गुजैनी थानाक्षेत्र निवासी संदीप अग्निहोत्री अपने साथी मोहित सिंह के साथ इलाके में रहने वाली कैफे संचालिका के घर गए थे, जहां उन्होंने कैफे संचालिका का दरवाजा खटखटाया। संचालिका ने संदीप पर नशे में धुत होकर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता की तहरीर पर संदीप अग्निहोत्री, मोहित सिंह, जय कृष्णा समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को आरोपियों के साथ मारपीट और घर में पथराव का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ युवक लाठी–डंडों से युवकों की पिटाई करते और घर पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। मामले में संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि वह सेना में तैनात अपने भाई का टिकट कराने के लिए बर्रा 8 स्थित कैफे गया था, कैफे बंद होने पर पर उसने संचालिका का गेट खटखटा कर जानकारी करनी चाही, जिस पर वह भड़क गई थी। चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा के मुताबिक महिला व उसकी बेटी घर में अकेले रहती है, महिला ने नशे में धुत होकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मौके पर चौकी प्रभारी को भेजा गया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा जिलाध्यक्ष बोले- गोरखपुर की कुल 9 सीट जीतेंगे:नीतीश जी का फैसला समझ से परे, 2027 में अखिलेश को CM बनाने का संकल्प
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद पर स्वामी अवधेशानंद, सुप्रीम कोर्ट नहीं मानता शंकराचार्य:'धर्म युद्ध' पर कहा- देश में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment