Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविनाश बने 'मेरा युवा भारत' योजना जिला चयन समिति सदस्य:जिले स्तर पर राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत स्वयंसेवकों का चयन करती है समिति

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश जायसवाल को खेल मंत्रालय, भारत सरकार की 'मेरा युवा भारत' योजना में जिला स्तरीय चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रियंका चौहान ने इस संबंध में एक पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अविनाश जायसवाल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और वर्तमान में पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति जिले स्तर पर राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत स्वयंसेवकों का चयन करेगी। समिति प्रत्येक विकासखंड से दो-दो युवाओं के चयन की संस्तुति करेगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी को चयन प्रक्रिया,योजना की रूपरेखा और स्वयंसेवकों की भूमिका संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया है कि चयनित युवा स्वयंसेवकों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाए। अपनी नियुक्ति पर अविनाश जायसवाल ने कहा "भारतीय जनता पार्टी में लगन और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा जिम्मेदारियां दी जाती हैं। यह उसी का परिणाम है कि मुझे खेल मंत्रालय की 'मेरा युवा भारत' योजना के तहत जिला स्तरीय चयन समिति का सदस्य बनाया गया है। मैं इसके लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय और अपने भाजपा जिला संगठन का धन्यवाद करता हूं।" अविनाश जायसवाल को इस नई जिम्मेदारी के लिए जिले के विधायकों, सांसदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से लगातार बधाई दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन से कटकर युवक की मौत:जलेसर स्टेशन पर हुआ हादसा, पुलिस शिनाख्त में जुटी
    Next Article
    पुलिसकर्मी फोन पर बोला- 'तुम पैसे दो, उसको उठा लेंगे':अमृतपुर के राजेपुर थाना का मामला, साथी ने VIDEO बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment