Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:लकड़ियों के नीचे दबकर कारोबारी की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में लकड़ी कारोबारी की मौत हो गई। टुमुरकी मार्ग पर रेभा मुरादपुर गांव के पास लकड़ी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर लदी लकड़ियों के नीचे दबकर कारोबारी ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरुआ बाजार निवासी 50 वर्षीय रफीक पुत्र मंजूर लकड़ी का कारोबार करते थे। मंगलवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादकर ईंट भट्ठे की ओर जा रहे थे। रेभा मुरादपुर गांव के पास वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल रफीक को लकड़ियों के नीचे से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रफीक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के मोहल्ले और परिचितों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई। जामा मस्जिद चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैड टच:मेघालय CM बोलें- घटना शर्मनाक, नस्लीय भेदभाव सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए
    Next Article
    अभिनव गुप्ता ने नेशनल मूट कोर्ट में पाया पहला स्थान:मऊ के छात्र को दिल्ली हाई कोर्ट के जजों ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment