Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनव गुप्ता ने नेशनल मूट कोर्ट में पाया पहला स्थान:मऊ के छात्र को दिल्ली हाई कोर्ट के जजों ने किया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के अभिनव गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के जजों द्वारा सम्मानित भी किया गया। अभिनव गुप्ता जनपद मऊ के सहादतपुरा के मूल निवासी हैं। उनके पिता आलोक गुप्ता मऊ के एक सफल व्यवसायी हैं, जबकि मां अन्नपूर्णा एक गृहिणी हैं। उनके भाई सर्वांग गुप्ता इंजीनियर हैं और वर्तमान में अपने पिता के व्यवसाय में सहयोग कर रहे हैं। अभिनव गुप्ता गुजरात की निरमा यूनिवर्सिटी में विधि के छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। वे अपनी प्रतिभा से शिक्षकों और विश्वविद्यालय के प्रमुख छात्रों के बीच लगातार अपनी पहचान बनाते रहे हैं। अभिनव की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। संबंधी और कई सामाजिक हस्तियां उन्हें बधाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:लकड़ियों के नीचे दबकर कारोबारी की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन
    Next Article
    पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन को उम्रकैद:अंबेडकरनगर में युवक की हत्या के दोषी करार, गोली मारी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment