Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:ग्लैमरस लुक में नजर आईं कृति सेनन, रेड कार्पेट पर मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी की ड्रेस संभाली

    2 hours ago

    1

    0

    GQ इंडिया के मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में गुरुवार को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट में कृति सेनन, मौनी रॉय, वामीका गब्बी, सई मांजरेकर, करण जौहर, पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा नजर आए। देखें इवेंट की तस्वीरें- मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी की ड्रेस संभाली रेड कार्पेट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौनी रॉय मंदिरा बेदी की ड्रेस ठीक करने में मदद करती नजर आईं। दरअसल, रेड कार्पेट पर पोज देते समय मंदिरा बेदी के लंबे गाउन का ट्रेल और स्लिट ठीक नहीं था। ऐसे में मौनी ने झुककर उनकी ड्रेस संभाली। इस दौरान मंदिरा गोल्डन कोर्सेट और हाई स्लिट वाले ब्लैक गाउन में नजर आईं। वहीं, मौनी ने सिल्वर और व्हाइट सीक्विन वाली मिनी ड्रेस पहनी थी। सोशल मीडिया पर लोग मौनी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी बने एक्टर ऑफ द ईयर जीक्यू इंडिया की आधिकारिक सूची के मुताबिक, इस साल एआर रहमान को आइकन ऑफ द ईयर, करण जौहर को मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, कृति सेनन को मल्टी-हाइफनेट ऑफ द ईयर और पंकज त्रिपाठी को एक्टर ऑफ द ईयर चुना गया है। वामीका गब्बी को एक्सीलेंस इन एक्टिंग और वेदांग रैना को ब्रेकथ्रू टैलेंट का सम्मान मिला। अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद करण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जीक्यू का शुक्रिया अदा किया। करण जौहर डिजाइनर ब्रांड शियापरेली की टेलकोट केप और एक्सेसरीज पहने नजर आए। उन्होंने इसके साथ कटler एंड ग्रॉस के चश्मे लगाए थे। करण का यह लुक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी ने तैयार किया था। उनका मेकअप परेश कलगुटकर और हेयरस्टाइल आलीम हकीम ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इंडियाज गॉट लेटेंट में विनर बना, रिलीज नहीं किया एपिसोड':छतरपुर के कलाकार ने कहा-30 साल की मेहनत पर पानी फिरा, मेकर्स ने धोखा दिया
    Next Article
    उदयपुर में NRI की शादी में शाहरुख-खान ने डांस किया:कल हो न हो गाने पर दी सरप्राइज एंट्री, दूल्हा-दुल्हन को भी नचाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment