Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व US राजनयिक Strobe Talbott का 80 वर्ष की आयु में निधन, बिल क्लिंटन के थे करीबी

    3 hours from now

    2

    0

    अमेरिका की प्रसिद्ध साप्ताहिक समाचार पत्रिका ‘टाइम’ के पूर्व संवाददाता स्ट्रोब टैलबॉट का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में अमेरिकी विदेश उपमंत्री के रूप में सेवा भी दी थी और इसके बाद ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के प्रमुख बने थे।उनके बेटे डेविन टैलबॉट ने बताया कि लंबे समय से बीमार रहने के बाद उनके पिता ने न्यूयॉर्क के ईस्ट हैम्पटन स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। टैलबॉट ने येल और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की थी। ऑक्सफोर्ड में वह क्लिंटन के साथ एक ही कमरे में रहते थे।ब्रिटेन के इस विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान, मॉस्को में टाइम पत्रिका के लिए इंटर्नशिप करने के बाद पत्रिका ने उनसे सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रथम सचिव निकिता ख्रुश्चेव के लीक हुए संस्मरणों का अनुवाद करने में मदद करने को कहा। ख्रुश्चेव को 1964 में पद से हटा दिया गया था। टैलबॉट ने यह काम बखूबी किया।इससे युवा अवस्था में ही उन्हें पहचान मिली और पत्रिका में नौकरी भी मिल गई। टाइम में 21 साल तक काम करने के बाद उन्हें तत्कालीन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लिंटन का फोन आया। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग की उनकी जीवनी में दी गई है।टैलबॉट 1994 में अमेरिकी विदेश मंत्रालय में शामिल हुए और जल्द ही विदेश उपमंत्री बन गए। इस भूमिका में उन्होंने रूस और पूर्व सोवियत संघ के अन्य देशों के प्रति क्लिंटन प्रशासन की नीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 1998 में भारत के परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका और भारत के बीच बातचीत भी की।इसके बाद उन्होंने 2002 से 2017 तक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष के रूप में काम किया। टैलबॉट ने 12 से अधिक पुस्तकें भी लिखीं। उनका जन्म 1946 में ओहायो के डेटन में हुआ था।‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, उनके परिवार में दो बेटे डेविन और एड्रियन, सौतेली बेटी रेबेका एशर-वॉल्श, भाई-बहन किर्क, मार्जो और पेज टैलबॉट तथा आठ पोते-पोतियां हैं। उनकी पहली पत्नी ब्रुक शियरर का 2009 में निधन हो गया था। बाद में उन्होंने लेखिका बारबरा लेजर एशर से विवाह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EU Budget और यूक्रेन कर्ज पर वार्ता विफल, Macron ने तय की साल के अंत की समयसीमा
    Next Article
    जमात-ए-इस्लामी ने The Australian अखबार को भेजा कानूनी नोटिस, Shafiqur Rahman पर झूठे आरोप लगाने का दावा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment