Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EU Budget और यूक्रेन कर्ज पर वार्ता विफल, Macron ने तय की साल के अंत की समयसीमा

    4 hours from now

    2

    0

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को बजट और अगले वर्ष यूक्रेन की आर्थिक एवं सैन्य आवश्यकताओं के लिए 49 अरब अमेरिकी डॉलर के नए ऋण को लेकर 12 घंटे से अधिक समय तक हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद ईयू के अगले सात वर्षीय बजट पर समझौते के लिए साल के अंत तक की समयसीमा तय की है। वर्ष 2028-2034 के लिए प्रस्तावित यह बजट यूरोपीय संघ की व्यापक महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। हालांकि, इसका आकार सदस्य देशों के राष्ट्रीय बजटों की तुलना में काफी छोटा है।इसका वित्तपोषण मुख्य रूप से 27 सदस्य देशों के योगदान से होता है, जो उनकी अर्थव्यवस्थाओं के आकार के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इसके यूरोपीय संघ की औसत सकल राष्ट्रीय आय के एक से 1.2 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संघ के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को बजट और अगले वर्ष यूक्रेन की आर्थिक एवं सैन्य आवश्यकताओं के लिए 49 अरब अमेरिकी डॉलर के नए ऋण को लेकर 12 घंटे से अधिक समय तक वार्ता हुई।हालांकि, इसके बावजूद नेता किसी आम सहमति पर नहीं पहुंच सके। मैक्रों ने तत्काल किसी समझौते की संभावना को खारिज कर दिया। फ्रांस इस समय भारी कर्ज के बोझ तले दबा है।देश में अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें दक्षिणपंथी कट्टरपंथी दलों की जीत की प्रबल संभावना जताई जा रही है। मैक्रों ने कहा कि जब यूरोपीय नेता 17-18 दिसंबर को दोबारा बैठक करेंगे, तब वह एक अच्छे समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव बेहद करीब होने’’ के कारण उनके लिए 31 दिसंबर के बाद ‘‘बजट पर दोबारा चर्चा शुरू करना और उसे किसी नतीजे तक पहुंचाना संभव नहीं होगा।’’ इससे पहले, हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने सोशल मीडिया पर कहा कि बृहस्पतिवार की बैठक ‘‘पूरी तरह बेनतीजा’’ रही और ‘‘क्रिसमस तक भी किसी समझौते की उम्मीद नजर नहीं आती।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तरकाशी के पवाणी में Pushkar Singh Dhami ने की 1.95 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा
    Next Article
    पूर्व US राजनयिक Strobe Talbott का 80 वर्ष की आयु में निधन, बिल क्लिंटन के थे करीबी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment