Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध बार में यूके-यूएसए के न्यायविदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा:भारत, यूके और अमेरिका की न्यायिक व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    13 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन परिसर में शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम (यूके) और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (यूएसए) से 39 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में जज, बैरिस्टर, लॉ प्रोफेसर और अधिवक्ता शामिल थे। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान भारत, यूके और अमेरिका की न्यायिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया। प्रतिनिधिमंडल में बालदीप सिंह, पीटर ग्राहम क्लार्क, सतविंदर एस जस्स, मनप्रीत कौर सिंह, सुखविंदर कौर, जिंदर सिंह, जस्टिन वोंग, रूथ बार्बर और संजय तूरा सहित कई सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. एस. चंद्रा ने की, जबकि महासचिव ललित किशोर तिवारी ने इसका संचालन किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौरव लवानिया, न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी और न्यायमूर्ति बृज राज सिंह भी मौजूद थे। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मणि त्रिपाठी और अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी सहित कई अन्य अधिवक्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। महासचिव ललित किशोर तिवारी ने अधिवक्ता हरजोत सिंह, विवेक कुमार राय और कार्तिकेय सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। उनके प्रयासों से ही प्रतिनिधिमंडल का अवध बार एसोसिएशन परिसर में आगमन संभव हो सका। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पं. एस. चंद्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’, उपाध्यक्ष हरि ओम पाण्डेय, पवन कुमार सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव गौरव श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने सहयोग दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के बाद महिला और जुड़वा बच्चियों की मौत:निजी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    लखनऊ सिन्धी पंचायत में झूलेलाल महोत्सव मनाया:श्रद्धालुओं ने आरती की, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment