Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध डीईएफ यूरिया बनाने वाले पर मुकदमा दर्ज:6 दिन से मुख्य आरोपी की पुलिस कर रही तलाश, जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी कर पकड़ा था

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा में किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले नीम कोटेड यूरिया खाद से अवैध रूप से डीईएफ यूरिया बनाने वाले अवैध प्लांट के मालिक व मास्टरमाइंड राकेश पांडेय के खिलाफ गोंडा जिला कृषि विभाग द्वारा छपिया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी राकेश पांडेय अभी तक फरार है छपिया थाने की पुलिस पिछले छह दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही है। इसके साथ ही, गोंडा कृषि विभाग और छपिया पुलिस प्रशासन राकेश पांडेय के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन-किन अन्य स्थानों पर सब्सिडी वाले यूरिया खाद का उपयोग करके अवैध रूप से डीईएफ यूरिया बना रहा था। राकेश पांडेय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। जिला कृषि अधिकारी और उनकी टीम ने 9 अप्रैल को छापेमारी कर इस अवैध प्लांट को पकड़ा था। जांच में सामने आया है कि अवैध रूप से बनाए गए डीईएफ यूरिया में अशुद्धियां होती हैं, जो वाहनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे वाहन मालिकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो सकता है। जानकारी के अभाव में लोग इस अवैध डीईएफ यूरिया का उपयोग कर रहे थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीईएफ यूरिया बनाने के लिए टेक्निकल ग्रेड यूरिया का उपयोग किया जाता है, जिसकी कीमत 35 से 40 रुपये प्रति किलो होती है। उच्च गुणवत्ता वाली टेक्निकल ग्रेड यूरिया के एक बैग की कीमत 2900-3200 रुपये है जबकि किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली नीम कोटेड यूरिया 266 रुपये प्रति बैग मिलती है। अधिक लाभ कमाने के लिए सब्सिडी वाली यूरिया का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। छपिया थाना अध्यक्ष प्रबोध सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है इस पूरे नेटवर्क को लेकर के हम लोग विस्तार से जांच कर रहे हैं कि और कहीं पर इस तरीके से काम तो नहीं हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव विधायक अनिल सिंह का विपक्ष पर हमला:अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस-सपा पर दलितों के अपमान का आरोप
    Next Article
    बाराबंकी के बदोसराय में ट्रांसफार्मर में आग:तेज धमाके के बाद सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment