Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव विधायक अनिल सिंह का विपक्ष पर हमला:अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस-सपा पर दलितों के अपमान का आरोप

    12 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। विधायक अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर और अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने केवल वोट बैंक की राजनीति की और दलित समाज के वास्तविक हितों के लिए कभी काम नहीं किया। अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2012 से 2017 तक रही सपा सरकार के कार्यकाल में दलितों के आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया गया। विधायक के अनुसार, उस समय प्रशासनिक स्तर पर भी भेदभाव देखने को मिला, जिसमें तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को डिमोट कर लेखपाल बना दिया गया था। अनिल सिंह ने आगे कहा कि सपा और कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक कुचक्र रचकर समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में अब ये दल किस मुंह से बाबा साहेब के आदर्शों की बात करते हैं। विधायक ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ही बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और दलितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। अपने बयान के अंत में विधायक ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती जैसे पावन अवसर पर सभी लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से विधायक अनिल सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अंबेडकर जयंती के मौके पर दिए गए उनके इस बयान ने जिले की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में भाजपा विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा की सफाई की:135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं संग दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि
    Next Article
    अवैध डीईएफ यूरिया बनाने वाले पर मुकदमा दर्ज:6 दिन से मुख्य आरोपी की पुलिस कर रही तलाश, जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी कर पकड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment