Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध लेडीज क्लब में शिव भजन संध्या का आयोजन:शिवरात्रि पर्व से पूर्व भक्तिमय हुआ क्लब

    4 hours ago

    1

    0

    शिवरात्रि पर्व से पूर्व अवध लेडीज़ क्लब में शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्याओं ने भगवान भोलेनाथ के भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति कौल ने की। उन्होंने क्लब के 1978 से जुड़े इतिहास का संक्षिप्त परिचय दिया और दिवंगत महिला सदस्याओं के योगदान को याद किया। मंच पर प्रतिमा बाजपेई, रीना सिंह, गीता खन्ना, रेखा अग्रवाल और ज्योति कौल उपस्थित थीं। यह शाम शिव भक्ति और उत्साह से भरपूर रहा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरोजनी ने किया। उन्होंने अवध लेडीज़ क्लब की सभी महिला सदस्याओं के योगदान को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया। सदस्याओं की प्रस्तुतियों पर उपस्थित महिलाएं मंत्रमुग्ध हो गईं। भजनों के साथ नृत्य करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। यह शाम शिव भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रही। ये लोग शामिल हुए भजन संध्या में इंदु सारस्वत, रमा गुप्ता, अंजली सिंह, अरुणा उपाध्याय, मधु, वीना सक्सेना, मधु श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव, देवेश्वरी पंवार, रेखा मित्तल, रोली अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रानी नारायण, कविता सिंह, मृदुला और विमल पंत ने शिव भजन प्रस्तुत किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रक में लगी आग:ट्रक का अगला हिस्सा व ड्राइवर केबिन पूरी तरह जलकर खाक
    Next Article
    'ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा', जानें रूसी विदेश मंत्री ने और क्या कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment