Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रक में लगी आग:ट्रक का अगला हिस्सा व ड्राइवर केबिन पूरी तरह जलकर खाक

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर थाना मिल एरिया क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास खड़े एक ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक का अगला हिस्सा व ड्राइवर केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि प्रगति पुरम कॉलोनी से भी साफ दिखाई दे रही थीं। घना धुआं और तेज धमाकों जैसी आवाजों से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहा था। रास्ते में चालक और हेल्पर ट्रक को किनारे खड़ा कर पास की दुकान से पानी की बोतल और खाने का सामान लेने गए थे। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। थाना प्रभारी मिल एरिया ने बताया कि अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने के CCTV बंद होने के जवाब पर हाईकोर्ट सख्त:मुख्य सचिव को जांच के आदेश, कहा- अगली सुनवाई पर पेश हो
    Next Article
    अवध लेडीज क्लब में शिव भजन संध्या का आयोजन:शिवरात्रि पर्व से पूर्व भक्तिमय हुआ क्लब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment