Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध पार्किंग पर नहीं लगी रोक तो कमिश्नर से शिकायत:फिर भी नहीं कार्यवाही, अयोध्या में ठेकेदार बोला- अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

    3 hours ago

    1

    0

    रुदौली रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित अवैध पार्किंग का मामला अब मंडल आयुक्त अयोध्या के ऑफिस पहुंच गया है। रेलवे के वैध पार्किंग ठेकेदार ने कई महीनों से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मंडल आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। एसडीएम ने कहा- जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। वैध पार्किंग ठेकेदार धीरेंद्र कुमार यादव ने बुधवार 22 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे बताया- वह लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक बार नायब तहसीलदार द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी अवैध रूप से संचालित पार्किंग बंद नहीं हो सकी। रेलवे राजस्व को नुकसान हो रहा धीरेंद्र कुमार यादव ने मंडल आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया- उत्तर रेलवे की ओर से उन्हें रुदौली रेलवे स्टेशन पर "मिक्स पार्किंग" का वैध ठेका मिला है। इसके बावजूद स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने "प्रजा साइकिल व मोटर कार पार्किंग" के नाम से एक अन्य पार्किंग संचालित की जा रही है। आरोप है कि इस पार्किंग में बिना वैध टेंडर के वाहन चालकों से शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे रेलवे राजस्व को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बीते मई 2026 को रजिस्टर्ड डाक से जिलाधिकारी अयोध्या को शिकायत भेजी गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी से व्यक्तिगत मुलाकात कर तथा एसडीएम रुदौली, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी को भी अवगत कराया गया था। जाम की स्थिति बनी रहती है शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्रवाई न होने से अवैध पार्किंग संचालकों के हौसले बुलंद हैं। स्टेशन के मुख्य गेट के सामने वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस मामले में उप जिलाधिकारी रुदौली विनोद गुप्ता ने बुधवार को बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जल्द ही एलडी निरीक्षण कराया जाएगा। रेलवे से जिस व्यक्ति के नाम वैध ठेका होगा, वही पार्किंग संचालित करेगा। अवैध रूप से चल रही पार्किंग को बंद कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगाघाट स्टेशन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया:उन्नाव में अमृत भारत योजना के तहत 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
    Next Article
    AIMIM का संभल में प्रदर्शन:जौहर यूनिवर्सिटी में बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप, राष्ट्रपति से रद्द करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment