Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत:आंधी के दौरान ऊपर गिरा, पेड़ काटकर बाहर निकाला गया शव

    1 hour ago

    2

    0

    बलरामपुर के मधपुर–गैंड़ासबुजुर्ग मार्ग पर सोमवार को तेज आंधी और बारिश के बीच हुए एक हादसे में ई-रिक्शा चालक तुलाराम (35) की मौत हो गई। बढ़या पकड़ी निवासी तुलाराम पर अर्जुन का एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तुलाराम गांव से गैंड़ास बुजुर्ग किसी आवश्यक सामान को लाने जा रहा था। अचानक आई तेज आंधी के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। पुलिस ने पेड़ काटकर बाहर निकाला स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ को काटकर तुलाराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। थाना अध्यक्ष राजीव मिश्र ने घटना की पुष्टि की और बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या ने जानकारी दी कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। तुलाराम गांव में किराना दुकान चलाने के साथ-साथ ई-रिक्शा से आरो वाटर के डिब्बों की सप्लाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है। उसके पीछे पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और वृद्ध मां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच, रेहरा बाजार के बूधीपुर गांव में एक अन्य घटना भी सामने आई, जहां महुआ का पेड़ गिरने से सूर्यलाल की एक भैंस की दबकर मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाया:महोबा में पार्टी नेताओं ने यूपी चुनाव का ट्रेलर बताया
    Next Article
    औरैया की इच्छा सिंह ने विधानसभा में विचार रखे:विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में केंद्रीय बजट 2026 पर दी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment