Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मधुबन सीओ के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप:एएसपी ने जांच के दिए आदेश, ट्रैक्टर चालक के कान का पर्दा फटा

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी ट्रैक्टर चालक नौरंग यादव ने एक पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। नौरंग यादव ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि 30 अप्रैल को एक कांस्टेबल ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। नौरंग यादव के अनुसार, वह 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे मेहदियाकुंड में रामदेव के खेत का समतलीकरण कर रहे थे। तभी सादे कपड़ों में एक निजी वाहन से तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय और तीन अन्य लोग, जिनमें ड्राइवर बसंत यादव भी शामिल थे, मौके पर पहुंचे। नौरंग का आरोप है कि उनके सामने ही गाली-गलौज की गई और गाड़ी बंद करने की धमकी दी गई। नौरंग को मधुबन बुलाया गया, जहां वह शाम 6 बजे क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां बसंत यादव ने उनसे पैसे मांगे। जब नौरंग ने पैसे न होने की बात कही, तो कांस्टेबल बसंत यादव ने उन्हें किसी से पैसे मंगवाने को कहा। इसके बाद उन्हें कंप्यूटर कक्ष में ले जाकर बैठा दिया गया और कथित तौर पर भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की गई। कान का पर्दा दो जगह फट गया नौरंग यादव ने बताया कि एक थप्पड़ उनके कान पर लगा, जिससे उनके कान का पर्दा दो जगह फट गया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उनकी गाड़ियों में मिट्टी लोड कराकर पुलिस ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए उन्हें थाने में निरुद्ध कर चालान कर दिया। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा मारपीट और कान का पर्दा फटने का आरोप लगाया है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। एएसपी अनूप कुमार ने आगे बताया कि साक्ष्यों के बयान भी लिए जा रहे हैं और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया कुछ चीजें सत्य प्रतीत हो रही हैं, लेकिन यह भी लग रहा है कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत:घर में पेटी से पैसा निकालते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाया:महोबा में पार्टी नेताओं ने यूपी चुनाव का ट्रेलर बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment