Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विज्ञान भारती ने 'क्षितिज विभा' लॉन्च की:स्वदेशी विज्ञान आंदोलन को बढ़ावा देने का उद्देश्य

    3 hours ago

    1

    0

    अवध विज्ञान भारती ने शनिवार को अपनी नई लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका 'क्षितिज विभा' का प्रवेशांक लॉन्च किया। यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) सभागार में आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने पत्रिका का विमोचन किया। एनबीआरआई के निदेशक ए. के. शसने ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि भृगु नाथ सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि भारत सदियों से ज्ञान, दर्शन और विज्ञान की भूमि रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 'क्षितिज विभा' नागार्जुन जैसे प्राचीन ऋषि-वैज्ञानिकों के योगदान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ेगी। भारत तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके पाठक ने आगे कहा कि राज्य सरकार विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भारत तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने युवाओं से वेद-उपनिषद पढ़ने और विज्ञान को ईश्वर से जोड़कर समझने की अपील की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुगल आक्रांताओं और ब्रिटिश हुकूमत के प्रयासों के बावजूद भारतीय संस्कृति और 'वसुधैव कुटुंबकम' का सिद्धांत अक्षुण्ण रहा है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर निकालकर समाज और युवाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 'क्षितिज विभा' छात्रों और शोधार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होगी। चौहान ने अवध क्षेत्र के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को संकलित करने की पहल को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित करना पत्रिका के प्रधान संपादक चन्द्र मोहन नौटियाल ने बताया कि 'क्षितिज विभा' भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच सेतु का काम करेगी। पत्रिका के मुख्य उद्देश्यों में आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, अवध क्षेत्र के वैज्ञानिकों को वैश्विक मंच प्रदान करना, तथा जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और कृत्रिम मेधा जैसे विषयों पर भारतीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करना शामिल है। इस मौके पर राजकमल श्रीवास्तव, रजनीश चतुर्वेदी, अंकित राय, अरविन्द माथुर, पुनीत कुमार, वी.पी. सिंह, विनय कुमार सिंह, नीरज कुमार और निमिष कपूर जैसे सदस्य शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वोटर जागरूकता अभियान:बंगलाबाजार में आज ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद
    Next Article
    लखनऊ में 'रीजनल लैंग्वेज प्रमोशन डे' पर व्याख्यान:इंजीनियर्स संस्थान ने उर्दू भाषा के महत्व पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment