Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विवि की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा शुरू:27 विषयों की परीक्षा हुई जिनमें 222 परीक्षार्थी मौजूद रहे

    3 hours ago

    1

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023-24 की परीक्षा नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में शुरू हुई। प्रथम दिवस के दो पालियों की परीक्षा में कुल 27 विषयों की परीक्षा हुई जिनमें 225 परीक्षार्थियों में 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर प्री पीएचडी कोर्स वर्क में 27 विषयों की परीक्षा सकुशल शुरू हुई। इस परीक्षा में 225 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स प्रश्न पत्र एवं द्वितीय पाली में कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रश्न पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कल दूसरे दिन मंगलवार को कोर्स वर्क के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रथम पाली में कराई जायेगी। प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी कराई गई है। इसके उपरांत प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर परीक्षा से संबंधित अधिकारियों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस लाइन में पेंशनर्स की समस्याओं पर मंथन:एसपी देहात ने सुनीं समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका सीरीज पर छाए संकट के बादल, स्थगित हो सकते हैं सभी मुकाबले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment