Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:गोरखपुर की 3 लेडी कांस्टेबल रितू, साधना और सरिता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हुआ प्रमोशन

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की तीन लेडी कांस्टेबल ने सेकेंड ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। रितू मिश्रा, साधना पांडेय और सरिता चौधरी के इस जीत ने शहर का मान बढ़ाया है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पोस्ट पर प्रमोट कर दिया गया है। इसके अलावा तीनों को 10,000 रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। देश भर के चुनिंदा पुलिसकर्मियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस कंपटीशन का आयोजन आन्ध्र प्रदेश के अमरावती में किया गया था। जिसमें देश भर के चुनिंदा पुलिसकर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान गोरखपुर की तीन महिला कांस्टेबल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दबदबा बनाया। कंपटीशन से लौटने के बाद गोरखपुर पुलिस ऑफिस में तीनों कांस्टेबल को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी...', मोजबता खामेनेई को लेकर ऐसा क्यों बोले ट्रंप
    Next Article
    ईरान में कैसे खत्म होगी जंग? पुतिन ने ट्रंप के सामने रखा प्रस्ताव, दोनों नेताओं के बीच घंटेभर तक हुई बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment