Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध यूनिवर्सिटी में बदला परीक्षा का पैटर्न:अब OMR शीट पर भी होंगे पेपर, नई व्यवस्था अप्रैल से होगी लागू

    3 hours ago

    1

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी सम सेमेस्टर परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। अब छात्रों को पारंपरिक लिखित परीक्षा के साथ-साथ बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। यह नई व्यवस्था अप्रैल में प्रस्तावित परीक्षाओं से लागू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पहले पूरी तरह OMR आधारित परीक्षा कराने की तैयारी थी, लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद अब आंशिक बदलाव किया गया है। नए पैटर्न में थ्योरी और ऑब्जेक्टिव दोनों प्रकार की परीक्षा कराई जाएगी। सेमेस्टर के हिसाब से होगा पैटर्न लागू परीक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित योजना के अनुसार, स्नातक द्वितीय और छठे सेमेस्टर में ऑब्जेक्टिव (OMR आधारित) परीक्षा होगी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर में पारंपरिक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, परास्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा भी बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। 3 घंटे की जगह 2 घंटे में होगी परीक्षा OMR शीट पर होने वाली परीक्षा दो घंटे की होगी, जबकि पहले लिखित परीक्षा तीन घंटे की होती थी। छात्रों को ब्लैक या ब्लू पेन से सही विकल्प के गोले भरने होंगे। जल्द आएंगे परिणाम, बढ़ेगी पारदर्शिता विश्वविद्यालय का मानना है कि OMR आधारित परीक्षा से मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी और परिणाम जल्दी घोषित किए जा सकेंगे। इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी और सत्र को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। संस्थानों को भेजा गया पत्र विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों, निदेशकों और प्राचार्यों को पत्र भेजकर नई व्यवस्था की जानकारी दे दी है और छात्रों को भी इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि “अप्रैल में प्रस्तावित सम सेमेस्टर परीक्षाएं आंशिक रूप से OMR शीट पर कराई जाएंगी। इससे समय की बचत होगी और परिणाम जल्द जारी किए जा सकेंगे।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की टक्कर में चालक के दोनों पैर कटे:प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज रेफर
    Next Article
    अयोध्या में दो दिनों से बदला मौसम:वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment