Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में दो दिनों से बदला मौसम:वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके बाद कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे कुछ क्षेत्रों में फसलें गिर गईं। शनिवार सुबह भी सूर्य और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। मौसम के इस बदलाव से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि तेज बारिश होती है, तो खेतों में तैयार खड़ी फसलें बर्बाद हो सकती हैं। इस समय किसान सरसों, चना और मटर की कटाई करवा रहे हैं। पछेती सरसों, मटर और चना की खेती करने वाले किसान विशेष रूप से परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने वर्तमान मौसम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.5 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 89 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत रही। हवा की गति 3.1 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी थी। वर्षा 0.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध यूनिवर्सिटी में बदला परीक्षा का पैटर्न:अब OMR शीट पर भी होंगे पेपर, नई व्यवस्था अप्रैल से होगी लागू
    Next Article
    कौशांबी हाईवे पर डीजल टैंकर-DCM भिड़ंत, VIDEO:ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, बाल्टी-डिब्बे लेकर दौड़े ग्रामीण, 2500 हजार लीटर बहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment