Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या को 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की मिली सौगात:होली से पहले लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रमुख रूटों पर चलेंगी

    13 hours ago

    1

    0

    होली से पहले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अयोध्या धाम बस अड्डे पर 51-सीटर की 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं। आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं से लैस इन बसों के संचालन से त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही रामनगरी से प्रमुख शहरों तक आवागमन और अधिक सुगम होगा। परिवहन विभाग के अनुसार, इन बसों का संचालन अयोध्या से लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी जैसे धार्मिक और शहरी मार्गों पर किया जाएगा। इन रूटों पर सालभर यात्रियों का दबाव रहता है, जो होली और अन्य पर्वों पर और बढ़ जाता है। नई इलेक्ट्रिक बसों में नियंत्रित एयर कंडीशनिंग सिस्टम, आरामदायक पुशबैक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। डिजिटल डिस्प्ले के जरिए यात्रियों को रूट और स्टॉपेज की जानकारी मिलती रहेगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों की भी व्यवस्था की गई है। फिलहाल बसों का तकनीकी निरीक्षण, ड्राइवरों का प्रशिक्षण और ट्रायल रन की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही होली से पहले इन बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अयोध्या में बढ़ती धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग की यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में रेप के आरोपी को 20 साल की सजा:POCSO कोर्ट ने लगाया 27 हजार का जुर्माना, शादी का झांसा देकर भगाया
    Next Article
    O Romeo vs Tu Yaa Main Collection: पहले दिन शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने मारी बाजी, 'तू या मैं' की रही धीमी शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment