Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ग्रामीण का 50 घंटे बाद भी पता नहीं:तेज बहाव और ओवरफ्लो के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में डूबे ग्रामीण हरदयाल बंशकार का शव घटना के 50 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है। नहर में ओवरफ्लो और तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है। कन्हरी गांव निवासी 52 वर्षीय हरदयाल बंशकार पुत्र सुक्खे गुरुवार सुबह अपने घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, वह नहर से पानी भरने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गए और तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बहते हुए देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ ही पलों में पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल खोजबीन शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने शुरुआती घंटों में खोज अभियान में पर्याप्त तेजी न दिखाने का आरोप लगाया। इस नाराजगी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर कोंच–नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त कराया गया। वर्तमान में एसडीआरएफ की दो टीमें नाव और आधुनिक उपकरणों की मदद से नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नहर विभाग को पानी का स्तर कम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तलाश में आसानी हो। इसके अतिरिक्त, बंगरा क्षेत्र के पास सुरक्षा के तौर पर जाल भी लगाया गया है, ताकि शव बहकर आगे न जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान, एसएसआई राजकुमार, एसआई ऋषि कटियार, एसआई मुकेश द्विवेदी, एसआई सुनील कुमार सहित पुलिस टीम और अन्य कर्मचारी लगातार तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। 50 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजन चिंतित हैं। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शव मिलने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज के शहीद पंकज त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि:गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, पुलवामा हमले में हुए थे शहीद
    Next Article
    बहराइच में 122 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:जिलाधिकारी ने कहा, नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment