Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज के शहीद पंकज त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि:गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, पुलवामा हमले में हुए थे शहीद

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज जनपद के फरेंदा ब्लॉक स्थित हरपुर बेलहिया गांव निवासी सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी की आज सातवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पंकज त्रिपाठी 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में पंकज त्रिपाठी सहित कई जवान शहीद हुए थे। जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव हरपुर बेलहिया लाया गया, तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उमड़ पड़े। शहीद पंकज त्रिपाठी की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। देशभक्ति के नारों के साथ उनकी अंतिम यात्रा रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट तक निकाली गई। वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी और भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक शहीद को नमन करेंगे। विद्यालयों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन प्रस्तावित हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पंकज त्रिपाठी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी शहादत पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरपुर बेलहिया गांव अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी कमिश्नर के भाई का शव का लहूलुहान शव मिला:घर के आंगन में पड़ा हुआ था, पेट में धारदार हथियार से हमले का घाव
    Next Article
    जालौन में ग्रामीण का 50 घंटे बाद भी पता नहीं:तेज बहाव और ओवरफ्लो के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment