Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के बाबा लाडी ने सोनू को हराया:अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में चंद मिनटों में दी पटखनी

    3 hours ago

    1

    0

    दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डीआईजी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर और पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का उद्घाटन किया। उन्होंने कुश्ती को भारत की प्राचीन परंपरा का अहम हिस्सा बताया और इसे जीवित रखने पर जोर दिया। दंगल के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हनुमानगढ़ी, अयोध्या के बाबा लाडी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के सोनू पहलवान को चंद मिनटों में ही पटखनी दी। बाबा लाडी की तकनीक और ताकत के आगे सोनू टिक नहीं सके, जिससे मुकाबला जल्दी समाप्त हो गया और दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। पहले 4 तस्वीरें देखिए… अन्य प्रमुख मुकाबलों में पंजाब के विक्की पहलवान ने आगरा के सूरज को कड़े संघर्ष के बाद चित किया। वहीं, चंडीगढ़ के मनसब ने आगरा के मोनू को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दिल्ली के हर्ष तिवारी और सिद्धार्थनगर के रंजीत पहलवान के बीच कांटे की टक्कर बराबरी पर छूटी। अयोध्या के अमन दास और सिद्धार्थनगर के अभय पहलवान का मुकाबला भी निर्णायक परिणाम तक नहीं पहुंच सका। मुख्य अतिथि डीआईजी मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती केवल शारीरिक मजबूती का खेल नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संयम और खेल भावना का प्रतीक भी है। उन्होंने युवाओं से इस परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की और खेलों से राष्ट्र के मजबूत होने की बात कही। दंगल के दौरान अखाड़े में भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर 43वीं वाहिनी के कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता, 50वीं वाहिनी के कमांडेंट अजय कुमार, बाबा बलराम दास, रवि अग्रवाल, धनुर्धर प्रताप सिंह, अनिल अग्रहरि, सूर्य प्रकाश पांडेय, निसार अहमद, श्रवण दास, विक्रम प्रसाद यादव और अंतरराष्ट्रीय रेफरी गुड्डू पहलवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IMRT छात्रों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली:वरिष्ठ नागरिकों के साथ बिताया समय, दिए सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Next Article
    पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश सीरीज पर छाए संकट के बादल, रद्द हो सकते हैं तीनों वनडे मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment