Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IMRT छात्रों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली:वरिष्ठ नागरिकों के साथ बिताया समय, दिए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रिंग रोड स्थित समर्पण वरिष्ठ जन परिसर में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन आईएमआरटी बिजनेस स्कूल, गोमती नगर के सोशल वेलफेयर क्लब (इम्पैक्ट) और एनएसएस इकाई के सहयोग में किया गया । इसका उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा और बुजुर्गों के सम्मान से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुआ, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक गरिमा का संचार हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डी. आर. बंसल ने मार्गदर्शन दिया। समर्पण वरिष्ठ जन परिसर के चेयरपर्सन डॉ. यू.सी बाजपेयी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत फाउंडर मेंबर विजय कुमार खरे (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी रुड़की – 1962) ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया।विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया। उन्होंने गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएँ दीं। इस आत्मीय संवाद और मुस्कान से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। बीकॉम प्रथम वर्ष के अनिकेत सिंह ने गीत प्रस्तुत किया, जबकि आयुषी ओझा (बीकॉम प्रथम वर्ष) ने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का संयोजन सोशल वेलफेयर क्लब (इम्पैक्ट) की समन्वयक डॉ. रोमा भगतियानी ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. सुधीर राय और आशीष ब्रिस्को भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर में होली मिलन समारोह:टीचर्स ने पारंपरिक तरीके से गाया होली गीत, एक दूसरे को दी बधाई
    Next Article
    अयोध्या के बाबा लाडी ने सोनू को हराया:अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में चंद मिनटों में दी पटखनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment