Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के भाजपा जिलाध्यक्ष बने राधेश्याम त्यागी:कमलेश श्रीवास्तव फिर महानगर अध्यक्ष बनाए गए

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव के तहत राधेश्याम त्यागी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे आरएसएस की पृष्ठभूमि के हैं और मिल्कीपुर उप चुनाव में टिकट के प्रमुख दावेदार थे। टिकट न मिलने के बाद उन्हें हृदय संबंधी परेशानी भी हुई थी।इसके बाद पार्टी ने उन्हें बेहतर समायोजन का भरोसा दिलाया था। जबकि महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। राधेश्याम त्यागी अब तक जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे और संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है। बताया जाता है कि मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान टिकट न मिलने पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें संगठन में समायोजित करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके क्रम में यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कमलेश श्रीवास्तव को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने को संगठनात्मक निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है। उनके पिछले कार्यकाल में संगठन विस्तार और विभिन्न अभियानों के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों और कार्यक्रमों को देखते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्यक्ष ने दोनों अध्यक्ष को उनके पद के लिए बधाई दी है।उन्होंने कहा कि इससे जिले में भाजपा को नई उर्जा मिली है और वह और मजबूत होकर सामने आएगी। देवकाली मंडल के महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने कमलेश श्रीवास्तव को उनके दोबारा महानगर अध्यक्ष बनने की बधाई दी है। दूसरी ओर आचार्य डाक्टर ज्ञानप्रकाश दुबे को कमलेश श्रीवास्तव ने खुद के लिए चयन के लिए बधाई दी है।उन्होंने कहा कि आचार्य के प्रयास और भगवान की कृपा से यह संभव हो सका है। भाजपा के जिला प्रवक्ता डाक्टर रजनीश सिंह ने राधेश्याम त्यागी को अयोध्या भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।उन्होंने कहा कि त्यागी जमीन से जुड़े नेता है। वे निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊंचाईयों मक ले जाऐंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में पिकअप-बाइक की टक्कर:युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल; जांच जारी
    Next Article
    पानी की टंकी के ऊपर छज्जा निकालने पर हंगामा:क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने 4 घंटे में शांत कराया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment