Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के ग्रामीण पंपों पर तेल के लिए उमड़ी भीड़:DSO बोले- 13 लाख लीटर पेट्रोल और 18 लाख लीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों को आशंका है कि डीजल और पेट्रोल की कमी हो गई है, जिसके चलते वे स्टॉक जमा कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में किसानों की दलहन और तिलहन फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। कृषि यंत्रों को चलाने के लिए डीजल की आवश्यकता होती है, ऐसे में किसानों को ईंधन न मिलने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह बाद गेहूं की मड़ाई भी शुरू हो जाएगी, जिससे डीजल की मांग और बढ़ेगी। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के बरई पारा पेट्रोल पंप पर जैसे ही बुधवार को डीजल और पेट्रोल की खेप पहुंची, बड़ी संख्या में लोग डिब्बे, पीपा, बोतलें और अपने वाहन लेकर तेल भरवाने पहुंच गए। ग्रामीण क्षेत्रों में यह खबर फैलते ही लोग बोतलें और गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं। किसान ओम प्रकाश सिंह, रामचेत, सुधीर कुमार पाण्डेय, रामबली तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, राजू और संजय तिवारी सहित कई किसानों ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फसल तैयार है और मड़ाई का कार्य चल रहा है। यदि इस समय डीजल उपलब्ध नहीं हुआ, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, किसानों का अभी कहना है कि बीच-बीच में मौसम भी खराब हो जा रहा है इससे किसानों में और डर सता रहा है कि अगर कहीं बारिश हो गई तो फसल खराब हो जाएगी। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी अयोध्या, बृजेश कुमार मिश्रा ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि जनपद में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 लाख लीटर पेट्रोल और 18 लाख लीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डीएसओ ने जनता से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में शाहपुर के पलड़ी गांव में पथराव:दो पक्षों में विवाद, एक परिवार का घर चपेट में आया
    Next Article
    ‘कभी बाल खींचते हैं, कभी मारते…’; 'भूत बंगला' के प्रमोशन में अक्षय ने किया राजपाल यादव का अपमान? कॉमिक एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment