Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या की होली प्रेम, समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक:पूर्व सांसद लल्लू सिंह बोले - मंदिरों में भक्ति-रस से सराबोर होली आलौकिक

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या की होली अदभुद है।भगवान श्रीराम और संतों के प्रेम और आशीर्वाद की यह होली सभी के लिए मंगलकारी है।भक्त यहां आकर श्रीराम की कृपा प्राप्त करें।और भगवान रामलला का आशीर्वाद लेकर अपना मंगल करें। उन्होंने अयोध्यावासियों सहित करोड़ों रामभक्तों को होली की हार्दिक बधाई दी है। कहा कि अब रामलला और राजा राम अपने दिव्य महल में विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। यह सब कुछ पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयास से ही 500 साल बाद संभव हो सका है। अब अयोध्या की होली आनंद, उमंग और आध्यात्मिक उल्लास का अद्वितीय संगम होती है। यहां रंगों का यह पावन पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में होली का शुभारंभ रंगभरी एकादशी से ही हो जाता है। इसी दिन से गलियों में अबीर-गुलाल उड़ने लगता है और श्रद्धालु एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। “यहां की होली में अपनापन झलकता है। लोग भेदभाव भूलकर प्रेम के रंग में रंग जाते हैं,” उन्होंने कहा। लल्लू सिंह ने उल्लेख किया कि वह स्वयं अयोध्या और फैजाबाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में पहुंचकर लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा करते हैं। उनकी प्राथमिकता रहती है कि जहां भी होली मिलन हो, वहां उपस्थित होकर जन-जन से मिलें। उन्होंने कहा कि अयोध्या संतों की नगरी है और यहां ठाकुर जी के साथ होली खेलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंदिरों में भक्ति-रस से सराबोर होली, फूलों और गुलाल की वर्षा, तथा भजन-कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियां इस पर्व को अलौकिक बना देती हैं। “अयोध्या की होली अद्भुत है, इसमें प्रेम की पवित्रता और भक्ति की गहराई समाहित है,” पूर्व सांसद ने प्रदेशवासियों और देशवासियों, विशेषकर अयोध्यावासियों एवं सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया कि वे इस पावन उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक बार अयोध्या आकर यहां की दिव्य होली का आनंद अवश्य लें। अंत में उन्होंने सभी को सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में छात्र पर रॉड से हमला, सिप फटा:10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, बोर्ड पेपर देकर लौट रहा था
    Next Article
    कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में तटबंध को मिली स्वीकृति:नगला धीमर से पांचाल घाट तक बनेगा गंगा किनारे तटबंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment