Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में छात्र पर रॉड से हमला, सिप फटा:10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, बोर्ड पेपर देकर लौट रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में यूपी बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र और उसके साथी पर हमला हो गया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी रोहित चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार, रोहित अपने साथी रंजन राजभर को परीक्षा दिलाने के लिए बीआरडी इंटर कॉलेज आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रोहित और रंजन मेहड़ा पुरवा के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार और एक चार पहिया वाहन में आए लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला किया। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारी के प्रयास कोतवाली पुलिस ने रोहित की तहरीर के आधार पर शिवा यादव, विक्कू यादव, राज यादव, राहुल यादव, आकाश यादव (सभी गौरी बुजुर्ग), दीपक पासवान (देवगांव), अर्या पांडेय (खैराबनुआ) और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया, "मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हमले के कारणों की जांच भी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मृतक अयोध्या और आरोपी तरनतारन का रहने वाला
    Next Article
    अयोध्या की होली प्रेम, समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक:पूर्व सांसद लल्लू सिंह बोले - मंदिरों में भक्ति-रस से सराबोर होली आलौकिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment