Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या की रामलीला का दूसरा दिन, रामलला का हुआ जन्म:राजा दशरथ ने चारों पुत्रों के किए दर्शन, नगर में चारों तरफ खुशियों की धूम

    7 hours ago

    1

    0

    आज अयोध्या की रामलीला का दूसरा दिन हैं। मंगल ध्वनियों के बीच रामलला का जन्म हो गया है। इसके बाद राजा दशरथ के दरबार में दिव्य बालक का नाम राम रखा जाएगा। भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के साथ दशरथ को राम के प्रति मोह भी सामने आएगा। माता कौशल्या ने बाल रूप के दर्शन की बात कहीं। इसके बाद राजा दशरथ को पुत्रों के जन्म का समाचार मिला। पुत्र जन्म का समाचार सुनते राजा दशरथ ने पूरी अयोध्या को सजाने और मंगल गान का आदेश दिया। कहा कि कोई याचक खाली नहीं जाना चाहिए। सुमंत राजा दशरथ से खूद चलकर पुत्रों को देखने का निवेदन किया। राजा दशरथ ने चारों पुत्रों के दर्शन किए। साथ में तीनों रानियां भी मौजूद रहीं। काफी देर तक राजा दशरथ चारों राजकुमारों को निहारते रहे। इसके बाद तीनों रानियां एक- एक राजकुमार को गोद में लेकर खिलाने लगती है। मंगल गीत लगातार चल रहे है। इसके बाद मुनि आगमन होगा और भगवान श्रीराम, सीता और लखन सहित वनवास को रवाना होंगे। वन मार्ग में भगवान ताड़का का वध करेंगे। रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी ने बताया- अयोध्या की रामलीला का में आज के प्रसंग बेहद भावुक और लोगों को मुग्ध करने वाले होगे। साथ ही अनेक प्रसंग दुखद भी रहेंगे। 4 तस्वीरें देखिए आज का कार्यक्रम इस प्रकार है: आयोजन सरयू तट स्थित रामकथा पाक में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। इसमें न केवल 240 फीट का रावण दहन होगा, बल्कि मेघनाद और कुंभकर्ण के 190 फीट ऊंचे पुतले दहन होंगे। इसके साथ ही धू-धू कर सोने की लंका जलेगी। इन 4 पुतलों को दिल्ली के 20 कलाकारों का दल कार्यक्रम स्थल पर ही पिछले 20 दिनों से तैयार कर रहा है। सीता की बनेंगी मणिका विश्वकर्मा अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला इतिहास रचने जा रही है। इसमें रावण का रोल प्रसिद्ध कलाकार विजय सक्सेना कर रहे हैं। श्रीराम की भूमिका फिल्म अभिनेता राहुल भूचर कर रहे हैं, जबकि सीता की भूमिका मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा कर रही है। रामलला के आशीर्वाद से मिला सीता का रोल रामलीला में मां सीता का किरदार निभाने को लेकर मणिका विश्वकर्मा काफी भावुक हैं। खुशी जाहिर करते हुए कहा- मैं काफी दिनों से अयोध्या जाने के लिए सोच रही थी। लेकिन किसी न किसी कारण से टलता चला गया। अब श्री राम की कृपा से अयोध्या जा भी रही हूं तो सीता का रोल मिला है, जिससे मैं बेहद उत्साहित हूं। अत्याधुनिक तकनीक का किया जा रहा इस्तेमाल रामलीला का मंचन अत्याधुनिक थ्रीडी तकनीक के साथ किया जा रहा है, जो दर्शकों को एक जीवंत अनुभव प्रदान करेगा। मंच की ऊंचाई और तकनीकी प्रभावों के कारण दर्शक रामायण के दृश्यों को और करीब से महसूस कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस बार रावण दहन का आयोजन अभूतपूर्व होगा। यह साल मेरे लिए कई मायनों में बेहद खास है। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से विश्व की सबसे बड़ी रामलीला, अयोध्या की रामलीला के लिए मुझे मां सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला है। मैं बेहद उत्साहित हूं। अयोध्या की रामलीला में कई जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। रामलीला में प्रमुख भूमिकाओं में परशुराम: पुनीत इस्सर जो महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। बाली: मनोज तिवारी, भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद। पिछले साल 47 करोड़ ने देखी थी रामलीला सुभाष मालिक ने बताया कि रामलीला न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। इस आयोजन से अयोध्या में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रामकथा पार्क में हर शाम हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं, और इसका सीधा प्रसारण भी विभिन्न मंचों पर किया जा रहा है। गत वर्ष ऑनलाइन व दूरदर्शन के माध्यम से 47 करोड़ लोगों ने रामलीला देखी थी। इसका प्रसारण रोजाना शाम सात बजे से दस बजे तक दिखाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पांच हजार शिक्षकों में नहीं मिल रहे एकेडमिक रिसोर्स पर्सन':लखनऊ बीएसए ने तीसरी बार मांगे आवेदन, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Next Article
    रामपुर में अवैध अस्पताल पर कार्रवाई:बिना डॉक्टर और स्टाफ के चल रहा हॉस्पिटल सील, महिला मरीज की शिकायत पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment