Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के धर्मपथ पर बड़ा हादसा,डिवाईडर से टकरा पलटा आस्थारथ:हादसे में 2 श्रद्धालुओं के पैर टूटे, 3 घायल, चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में आस्था रथ से बड़ा हादसा हुआ है। यह वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटने से दो लोगों के पैर टूटे और कई गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का श्रीराम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अयोध्या में आस्था रथ की मनमानी का दंश राम भक्त झेल रहे हैं। जगह-जगह बेतरतीब खड़े होने वाले यह वाहन दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। चालकों की मनमानी और यातायात नियमों के उल्लंघन को पुलिस-प्रशासन रोक नहीं पा रहा है। 3 माह पहले एक आस्था रथ ने रामपथ पर ठेला दुकानदार सहित कई लोगों को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।इसके बाद आज दूसरी घटना सामने आई है। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।आस्था रथ को लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत होने के बावजूद स्थित जस की तस बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आज की घटना अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के धर्मपथ कीघटना में घायल 3 श्रद्धालु वाराणसी के रहने वाले हैं। इनमें प्रशांत पटेल,कर्मवीर पटेल और अमन पटेल राजापुर तालाब के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गोल्फ कोर्ट चालक की तलाश हो रही है।उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि कुल 3 श्रद्धालु ही गंभीर घायल हैं। बाकी लोगों को मामूली चोटे आई जो चले गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिला को 3 तलाक देकर घर से निकाला:सीएम और कमिश्नर से की लिखित शिकायत; मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में फ्रीजर में मिला युवक का शव:बिरयानी की दुकान 4 दिन से बंद थी, उसी के फ्रीजर में रखी थी डेडबॉडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment