Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में होली को लेकर बाजार गुलजार:10 रुपये से 2 हजार रुपए तक की पिचकारियां उपलब्ध, जमकर खरीदारी

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद में इस बार होली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली के लिए बाजारों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर से लेकर कस्बों तक रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। नगर पालिका पड़रौना के सुभाष चौक पर दुकानदार दीपक गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए हैमर, गदा, लाइटर और अग्निशमन यंत्र की तर्ज पर बनी पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा, गदा, फरसा, टंगी, साँप, तीर-धनुष और बिन पिचकारी वाले नए डिजाइन की भी अच्छी खासी मांग देखी जा रही है। 4 तस्वीरें देखिए… रंगों की बात करें तो बाजार में दिल्ली व अन्य शहरों से मंगाए गए ऑर्गेनिक गुलाल उपलब्ध हैं। इस बार 8 रंगों का अबीर-गुलाल विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है, जिसमें लाल, हरा, गुलाबी, नीला, बैंगनी, पीला और केसरिया जैसे आकर्षक रंग शामिल हैं। दुकान पर रंग व पिचकारी बेचने वाली दिव्या ने बताया कि रंगों की 5 रुपये की डब्बी व पुड़िया से शुरुआत है। स्प्रे वाले रंग 100 रुपये से शुरू होकर सिलेंडर पिचकारी 2000 रुपये तक में मिल रही है, जिसमें 2 किलो व उससे बड़े आकार के सिलेंडर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय विक्रेता यह सामान दिल्ली समेत अन्य बड़े बाजारों से मंगाते हैं। व्यापारियों के अनुसार, इस वर्ष बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। एक खरीदार राजेश ने कहा कि इस बार का मौसम बहुत ही अनुकूल है, जिससे इस बार होली पर रंग खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, 5 साल पहले लव मैरिज की थी
    Next Article
    अमेठी में अवैध शराब पर ड्रोन से निगरानी:पुलिस ने अभियान चलाकर 310 लीटर कच्ची शराब जब्त की, 32 मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment