Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के विघ्नेश्वर नाथ मंदिर से कलश यात्रा:2000 श्रद्धालु हुए शामिल, 15 वर्षों से चली आ रही परंपरा

    19 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में महाशिवरात्रि से पूर्व आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब शाहगंज क्षेत्र स्थित विघ्नेश्वर नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 2000 शिवभक्तों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रामपुरवा शिवाला मंदिर पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। गाजे-बाजे और भक्तिमय संगीत के साथ निकली इस शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यह कलश यात्रा पिछले 15 वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि से पूर्व आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन का संयोजन आनंद सोनी द्वारा किया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस परंपरा ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह को नई पहचान दी है। यात्रा के समापन के पश्चात रामपुरवा शिवाला मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन का सिलसिला प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल के जवान तैनात रहे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्वक कार्यक्रम में भाग ले सकें। विघ्नेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित काले पत्थर का विशाल शिवलिंग भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। मंदिर के ऊपर बना 21 फीट ऊंचा गुंबद, उसकी अनूठी स्थापत्य शैली, समीप स्थित सरोवर और सरोवर से सुरंग के रास्ते मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियाँ इसकी प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती हैं। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले हर भक्त की मनोकामना भगवान भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि से पहले निकली इस भव्य कलश यात्रा ने एक बार फिर अयोध्या में शिवभक्ति की अलख जगा ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेखपाल ने 500 रुपए की रिश्वत ली; VIDEO:कानपुर के बिधनू में खसरा बनाने के लिए 2 हजार मांगे, SDM बोले- जांच के बाद एक्शन
    Next Article
    बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक:डीएम ने निर्विघ्न और शुचितापूर्ण आयोजन के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment