Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में तेज रफ्तार ट्रक ने नाना-नाती को रौंदा:दोनों दावत में जा रहे थे, नान की मौत, 5 साल का नाती घायल

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार नाना और उसके 5 वर्षीय नाती को रौंद दिया। इस हादसे में 55 वर्षीय नाना की मौत हो गई, जबकि धेवता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नगला क्यार निवासी मोहन सिंह (55) पुत्र डंबर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने 5 वर्षीय नाती आदित्य पुत्र लवकुश के साथ एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। तभी गंगा टेंट हाउस के समीप पीछे से आ रहे आरजे 11 जीबी 7773 नंबर के ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े दोनों लोगों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी हिरासत में ले लिया है। जलेसर थाना प्रभारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 'शिव शक्ति' थीम पर भव्य फैशन शूट:भगवान शिव-मां काली का दिखा अवतार, देखें VIDEO
    Next Article
    ढाबा पर दो पक्षों में मारपीट, 2 राउंड फायरिंग हुई:आगरा में गोली लगने से ढाबा मालिक घायल, फिर भी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment