Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 'शिव शक्ति' थीम पर भव्य फैशन शूट:भगवान शिव-मां काली का दिखा अवतार, देखें VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के फेमिना इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन आर्ट ने शनिवार को शिव शक्ति थीम पर आधारित एक खास फैशन शूट का आयोजन किया। इस आयोजन में वैदिक परंपरा और आधुनिक सस्टेनेबल फैशन का सुंदर संगम देखने को मिला। फैशन डिजाइनर ने शिव और शक्ति के स्वरूप को इस तरह प्रस्तुत किया, जिसमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी छिपा था। देखिए 3 तस्वीरें.... आयोजन का उद्देश्य यह बताना था कि भगवान शिव पूरे ब्रह्मांड के इकोसिस्टम को संतुलित रखते हैं, इसलिए फैशन भी प्रकृति के अनुकूल और जिम्मेदार होना चाहिए। शूट में पंखुड़ी ने मां काली का प्रभावशाली रूप धारण किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। जागृति ने मां दुर्गा के रूप में दमदार प्रस्तुति दी। शिवानी पांडे सती के रूप में सरल और भावपूर्ण अंदाज में नजर आईं। तनु राय मां चंद्रघंटा के रूप में दिखीं। निकिता ने मां पार्वती के रूप में सभी को आशीर्वाद देती हुई प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्राची रहीं, जिन्होंने आदिशक्ति शिव के रूप में तांडव प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन पर तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही। सिद्धि सिंह ने सस्टेनेबल इक्वलिटी को थीम बनाकर शिव शक्ति के अर्धनारीश्वर रूप को दर्शाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम में फ्रेमस्टाइल की सरोज निगम मेकओवर पार्टनर रहीं। शूट की कोरियोग्राफी आकृति गुप्ता ने की, जिनका अंदाज अलग और आकर्षक रहा। मास्टर ट्रेनर शिब्बी सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। केंद्र निदेशक कीर्ति गुप्ता ने बताया कि संस्था “कलर भी, करियर भी” स्लोगन के तहत काम करती है। हर त्योहार पर भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक फैशन को बढ़ावा दिया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति शर्मा, मोहिनी सिंह, शिवम चौधरी और मोहसीन फातिमा का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बेटे के सामने मां को डंपर ने कुचला:50 मीटर तक घसीटा, चीखता रहा बेटा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
    Next Article
    एटा में तेज रफ्तार ट्रक ने नाना-नाती को रौंदा:दोनों दावत में जा रहे थे, नान की मौत, 5 साल का नाती घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment