Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के युवा नेताओं में ऋषिकेश उपाध्याय के सर्वाधिक फालोअर्स:5 बार विधायक और दो 2 सांसद रहे लल्लू सिंह सबसे आगे

    3 hours ago

    1

    0

    भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद देश-दुनिया की निगाहें अयोध्या पर टिकी हैं। धार्मिक आस्था के केंद्र के साथ-साथ यह नगरी अब राजनीतिक और आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बन चुकी है। वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां के नेताओं की सक्रियता सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। बिना किसी सशक्त राजनीतिक पृष्ठभूमि के उन्होंने अपनी पहचान स्वयं गढ़ी अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर बने ऋषिकेश उपाध्याय युवा चेहरों में सबसे आगे माने जा रहे हैं। साधारण परिवार से निकलकर बिना किसी सशक्त राजनीतिक पृष्ठभूमि के उन्होंने अपनी पहचान स्वयं गढ़ी। नगर निगम गठन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने जीत दर्ज कर पार्टी की झोली में यह सीट डाल दी। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी पकड़ मजबूत है। उनके एक फेसबुक पेज पर लगभग 1 लाख 83 हजार फॉलोअर हैं, जो उन्हें युवाओं में शीर्ष स्थान पर स्थापित करते हैं। उनके कार्यकाल को आज भी याद कर लोग उनके एक बार फिर स्थापित होने की कामना कर रहे हैं। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र से अभय सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की युवा नेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर खब्बू तिवारी का नाम आता है। गोसाईंगंज से विधायक रह चुके खब्बू तिवारी को कभी बाहुबली छवि से जोड़ा जाता था, किंतु वर्तमान में वे सामाजिक छवि को प्रमुखता देते हुए सक्रिय हैं। उन्होंने गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र से अभय सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद के चुनाव में अभय सिंह ने उनकी पत्नी को हराकर सीट अपने नाम की। सोशल मीडिया पर खब्बू तिवारी के लगभग 1 लाख 3 हजार फॉलोअर हैं, जो उनकी लोकप्रियता का संकेत देते हैं। तीसरे स्थान पर अभय सिंह हैं, जिनके लगभग 91 हजार फॉलोअर हैं। युवा वर्ग में उनकी सक्रियता निरंतर बनी हुई है। छात्र राजनीति से उभरे समाजवादी पृष्ठभूमि के नेता पवन पांडे चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के आरंभिक चरण में ही पांच बार के विधायक रहे दिग्गज नेता लल्लू सिंह को पराजित कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। वर्तमान में उनके लगभग 88 हजार फॉलोअर हैं। इसी संख्या के साथ बीकापुर के विधायक अमित सिंह भी बराबरी पर हैं, जिनकी राजनीतिक विरासत पारिवारिक रही है। उनके माता-पिता भी सक्रिय राजनीति में रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से कई बार विधायक रहे रामचंद्र यादव के लगभग 70 हजार फॉलोअर हैं। वहीं मिल्कीपुर से उपचुनाव जीतकर विधायक बने चंद्रभानु पासवान के 58 हजार फॉलोअर बताए जाते हैं। अयोध्या विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहे वेद प्रकाश गुप्ता इस सूची में अपेक्षाकृत पीछे हैं, उनके सोशल मीडिया फॉलोअर लगभग 12 हजार हैं। यदि वरिष्ठ नेताओं की बात करें तो लल्लू सिंह सोशल मीडिया पर युवाओं को भी पीछे छोड़ते दिखाई देते हैं। पांच बार विधायक और दो बार सांसद रहे इस वरिष्ठ नेता के लगभग 2 लाख 42 हजार फॉलोअर हैं। अवधेश प्रसाद के सोशल मीडिया फॉलोअर लगभग 33 हजार दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव 2024 में लल्लू सिंह को पराजित कर संसद पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद के सोशल मीडिया फॉलोअर लगभग 33 हजार हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें अयोध्या का ‘राजा’ कहकर संबोधित किया था। अयोध्या के वर्तमान मेयर मंहत गिरीशपति पति तिवारी के केवल 48 हजार फालोअर हैं।इस मामले में वे पीछे दिखाई पड़ रहे हैं। धार्मिक आस्था, राजनीतिक महत्व और डिजिटल युग की सक्रियता, इन तीनों के संगम पर खड़ी अयोध्या की राजनीति अब जनसभाओं से आगे बढ़कर आभासी मंचों पर भी आकार ले रही है। 2027 की ओर बढ़ते कदमों के बीच यह स्पष्ट है कि यहां नेतृत्व की कसौटी केवल जमीनी पकड़ ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्रभाव भी बनने जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रालोद का होली मिलन:प्रेम और एकता से समाज मजबूत करने का संकल्प
    Next Article
    सहारनपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन:ईरान पर कथित हमलों के विरोध में सौंपा ज्ञापन, अमेरिका-इजराइल संबंध समाप्त करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment